होमHome / परिचयAbout

करनाल का अपना बेटाKarnal's own son

मास्टरजी का घर, शिक्षकों का ख़ानदान, संघ के संस्कार — और एक दरवाज़ा जो 2008 से बंद नहीं हुआ। Masterji's home, a family of teachers, sanskars of the Sangh — and a door that hasn't closed since 2008.

मुकेश अरोड़ा

सेवा हमारे परिवार की परंपरा है Service is our family's tradition

हमारे पिता, स्वर्गीय मास्टर हंसराज अरोड़ा ("मास्टरजी"), पेशे से हेडमास्टर थे और संघ के वरिष्ठ, सम्मानित कार्यकर्ता। माँ और बहनें भी शिक्षा के क्षेत्र में रहीं। जिस घर में तीन पीढ़ियाँ पढ़ाती आई हों, उस घर के लिए जनसेवा कोई करियर नहीं — विरासत है। कक्षा का विस्तार है। Our father, the late Master Hansraj Arora ("Masterji"), was a headmaster by profession and a senior, respected RSS karyakarta. Mother and sisters taught too. In a home where three generations have taught, public service is not a career — it is an inheritance. An extension of the classroom.

आठवीं कक्षा में अब्राहम लिंकन की जीवनी हाथ लगी — साधारण घर से निकलकर, अपने बल पर खड़ा हुआ इंसान। वहीं से मन में यह बात बैठ गई कि नेतृत्व का मतलब कुर्सी नहीं, ज़िम्मेदारी है। In the 8th grade, a biography of Abraham Lincoln — a self-made man from a humble home — landed in our hands. The idea took root there: leadership means responsibility, not a chair.

पढ़ाई: बी.ए., दयाल सिंह कॉलेज, करनाल। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन (Public Administration) में एम.ए. — शिक्षकों के परिवार में पढ़ाई हमेशा प्राथमिकता रही। Education: B.A., Dyal Singh College, Karnal, followed by an M.A. in Public Administration from Kurukshetra University — in a family of teachers, education was always the priority.

जन्म से पंजाबी हैं, पर सेक्टर 7-8-9 के SC/ST, जाट और गुर्जर परिवार भी हमें उतना ही अपना मानते हैं। कोई ना बेगाना — यह नारा नहीं, रोज़ की आदत है। Punjabi by birth — yet the SC/ST, Jat and Gurjar households of Sectors 7-8-9 count us as their own just the same. No one is a stranger — not a slogan, a daily habit.

संगठन में 18+ वर्ष — एक भी साल ख़ाली नहीं18+ year journey in the organisation — not one year blank

  1. 2008

    भाजपा करनाल में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवेश।Joined BJP Karnal as an Executive Member.

  2. 2009 – 2015

    जिला महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा (BJYM), करनाल — लगातार दो कार्यकाल।District General Secretary, BJP Yuva Morcha (BJYM), Karnal — two consecutive terms.

  3. 2015 – 2019

    जिला अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, करनाल।District President, BJYM Karnal.

  4. 2019 – 2024

    जिला उपाध्यक्ष, भाजपा करनाल।District Vice President, BJP Karnal.

  5. 2013 से अब तक

    आप सभी के भरोसे से वार्ड 9 (सेक्टर 7-8-9) की पार्षद सीट हमने 2013 से बरक़रार रखी है — तीन चुनाव, तीनों में बढ़ी जीत।By the trust of you all, we have retained the Ward 9 (Sectors 7-8-9) councillor seat since 2013 — three elections, a bigger win each time.

बढ़ता भरोसा

तीन चुनाव, तीनों में बढ़ी जीत का अंतर। सीमाएँ बदलीं, वार्ड का नंबर बदला, सीट आरक्षित हुई और सामान्य भी — भरोसा हर बार बढ़ा। ये आँकड़े हमारे नहीं, आपके हैं। Three elections, and a bigger winning margin each time. Boundaries changed, the ward was renumbered, the seat flipped between reserved and general — the trust grew every single time. These numbers aren't ours; they're yours.

*नगर निगम चुनाव, 2 मार्च 2025 (मतगणना 12 मार्च 2025)। 2013 और 2025 में सीट महिला-आरक्षित रही — पार्षद श्रीमती सुजाता अरोड़ा; 2018 में सामान्य सीट पर मुकेश अरोड़ा स्वयं निर्वाचित हुए। *Municipal election, 2 March 2025 (counted 12 March 2025). In 2013 and 2025 the seat was women-reserved — Councillor Smt. Sujata Arora; in 2018, on the general seat, Mukesh Arora was elected himself.

वार्ड 9 के काम देखेंSee the Ward 9 work मिलने का समय तय करेंBook a time to meet